फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, साथ रह रही महिला फरार; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 16 Sep 2026 10:43 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नगर वार्ड नंबर 14 के एक कमरे में बुधवार सुबह युवक का शव मिला। मृतक की पहचान यूपी के हापुड़ निवासी अमन ठाकुर के रूप में हुई। 
विज्ञापन
कमरे में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर वार्ड नंबर 14 स्थित मकान में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिला। मृतक की शिनाख्त यूपी के हापुड़ स्थित गढ़ मुक्तेश्वर निवासी अमन ठाकुर के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार बनभूलपुरा में वह परवीन नामक महिला के साथ रह रहा था।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि युवक जिस महिला के साथ रहता था उसकी तलाश की जा रही है। मौत कैसे हुई इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो पाएगी। महिला की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें