फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Mon, 26 Jun 2023 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
मनीष सिंह की फाइल फोटो
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे स्थित गरमपानी के पास हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रही कार और अल्मोड़ा से कैंची धाम जा रही बाइक की टक्कर हो गईं। इसमें बाइक सवार अल्मोड़ा निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाइक सवार मनीष सिंह बनकोटी (21) पुत्र अनिल बनकोटी और साथी दिव्यांशु रावत (16) पुत्र मनोहर रावत दोनों निवासी ठुंगाधार अल्मोड़ा बाइक से कैंची धाम की ओर जा रहे थे। गरमपानी के पास बाइक और कार की टक्कर हो गईं। सूचना पर पहुंचे खैरना चौकी प्रभारी दलीप कुमार और कांस्टेबल प्रयाग जोशी ने दोनों घायलों को निजी वाहन से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया, जहां से डॉंक्टरोंं ने दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके परिजन आपातकालीन वाहन की व्यवस्था नहीं होने पर निजी वाहन से हायर सेंटर ले जा रहे थे लेकिन मनीष सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
वहीं दूसरी ओर रविवार शाम साढ़े सात बजे गरमपानी के पास बाइक चालक कमलेश राम (28) पुत्र स्व. पूरनराम निवासी भवाली गांव चक विसौद की हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही पिकअप से टक्कर हो गई। घायल कमलेश को पुलिस और स्थानीय लोगों ने सीएचसी गरमपानी में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। पुलिस ने मार्ग से दोनों वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें