रामनगर। निकटवर्ती गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक को गंभीर हालत में रामनगर चिकित्सालय लाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। एसटीएच हल्द्वानी में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि छोई गांव निवासी केवल गुणवंत (28) पुत्र रमेश गुणवंत ने बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन उसे रामनगर के सरकारी अस्पताल के बाद एसटीएच हल्द्वानी ले गए। वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। संवाद