फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शादी समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Fri, 05 May 2023 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


काठगोदाम के जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी अभिषेक कुमार (28) पुत्र गोविंद प्रसाद एक होटल में शेफ था। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात वह मुखानी क्षेत्र में आयोजित परिचित के विवाह समारोह में गया था। रात करीब 12:30 बजे वह स्कूटी से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में सड़क दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया। राहगीर हिमांशु ने घायल को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

अभिषेक के परिवार में पिता गोविंद प्रसाद, मां सुमित्री देवी, बहन कविता और बड़ा भाई है। जानकारी के मुताबिक आगामी 15 मई को बड़े भाई की शादी प्रस्तावित है। खुशियों की तैयारी करने वाले आंगन में मातम पसर गया। अभिषेक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें