हल्द्वानी। लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 छात्र-छात्राओं की मौत पर विभिन्न संगठनों ने शोक जताया है। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला महासचिव मनदीप सिंह गुजराल के नेतृत्व में एमबीपीजी महाविद्यालय से कैंडल मार्च निकला। उन्होंने प्रशासन से हादसे की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च में जिलाध्यक्ष सुमित कुमार, प्रदेश महासचिव अनस हुसैन, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू, जिला महासचिव अमन, मेहुल शाह, भविष्य रावत, हर्ष शर्मा मौजूद रहे।