फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: युवा कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

Wed, 26 Aug 2026 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। दिल्ली में शांतिपूर्ण आंदोलनकारियों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित लोहनी के नेतृत्व में नगर पालिका परिसर से लखनपुर चौक तक विरोध मार्च निकाला गया। लोहनी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए केंद्रीय गृह मंत्री की जवाबदेही तय होनी चाहिए। इस दौरान विशाल सिंह भोजक, नीरज कुमार, विकास कुमार, अमित कुमार, सचिन कुमार आर्य, हरदीप सिंह, चेतन पंत, अमरजोत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें