लालकुआं (नैनीताल)। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया है।
बिन्दुखत्ता चौकी इंचार्ज संजय के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस टीम ने नगर के अवंतिका कुंज मंदिर के पास छापा मारकर उस्मान अली को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 205 नशे के इंजेक्शन बरामद किए गए, जिसमें से 100 इंजेक्शन डायजेपाम, 55 इंजेक्शन बुप्रेन्योरफिने व 55 इंजेक्शन फेनिर्मिने मलेट थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। चौकी इंचार्ज संजय बृजवाल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। (संवाद)