फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: साइबर ठगी के शिकार युवक ने जहरीला पदार्थ गटका

Wed, 10 Jan 2024 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के समीपवर्ती क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार युवक ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर युवक को बीडी पांडे अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भवाली निवासी एक युवक ने सोमवार को जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन युवक को बीडी पांडे अस्पताल ले आए। जहां उसका इलाज चल रहा है। एसपी अपराध एवं यातायात डॉ.जगदीश चंद्र ने बताया कि कोतवाली पुलिस की ओर से पूछताछ में ताऊ ने बताया कि युवक के साथ साइबर ठगी हुई है। परिजनों की नाराजगी से बचने के लिए युवक ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। फिलहाल युवक की हालत ठीक है।

विवाद होने पर एक भाई ने जहरीला पदार्थ गटका

नैनीताल। मल्लीताल गाड़ीपड़ाव क्षेत्र निवासी दो भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिजनों ने दोनों को छुड़ाने की बहुत कोशिश की लेकिन उनमें हाथापाई शुरू हो गई। गुस्से में एक भाई ने घर में रखा फिनाइल पी लिया। फिनाइल पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल युवक की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें