भीमताल(नैनीताल)। नगर के एचजी विद्यालय में एटीएल कम्यूनिटी फेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने अभिनव वैज्ञानिक मॉडल और परियोजना के तहत प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया। छात्रों ने मॉडलों में विज्ञान के नवीन प्रयोग, रचनात्मक सोच और व्यावहारिक समझ का उत्कृष्ट समन्वय को प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य महिमा भट्ट ने प्रतिभागियों से विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ओवर ऑल ट्रॉफी सरस्वती पब्लिक स्कूल निशौला को दी गई। साथ ही बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया। यहां इंद्र सिंह बिष्ट, राकेश पांडे, पुष्पा सुयाल, ममता तिवारी मौजूद थे।