भीमताल (नैनीताल)। सातताल स्थित गरुणताल में शनिवार को झील में नहाते समय दो युवकों को धूम्रपान करना भारी पड़ गया। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि यश रौतेला और जसीन सागर गरुणताल में नहाते समय धूम्रपान कर रहे थे। उक्त वीडियो वायरल होने पर पुलिस के पास पहुंचा। पहचाने करने के बाद पुलिस एक्ट में दोनों का चालान किया गया। संवाद