लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ मुख्य चौराहे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक स्कूटी से मुख्य सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान कमल पांडे पुत्र पूरन पांडे निवासी हिम्मतपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही लालकुआं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।