रामनगर के पीरूमदारा से लापता हरविंदर सिंह का फोटो।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम बसई निवासी ज्योति अरोरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति हरविंदर सिंह अरोरा सोमवार सुबह स्कूटी पर अस्पताल गए थे, लेकिन तब से घर नहीं लौटे। पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कवींद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।