फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब साथी चाय बनाने के लिए उठा तो कमरे में शव लटका देख वह हक्का-बक्का रह गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से खिरखेत रानीखेत अल्मोड़ा निवासी नवीन बिष्ट (32) पुत्र दुर्गा सिंह पेशे से मजदूर था। वह काठगोदाम निवासी जल संस्थान के ठेकेदार देवानंद के अधीन काम कर रहा था और उन्हीं के दिए आवास में अन्य मजदूरों के साथ रहता था। मंगलवार रात खाना खाने के बाद नवीन अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह चाय बनाने के लिए साथी मजदूर उठा। उसने खिड़की से देखा तो कमरे में नवीन का शव लटका हुआ था। आनन-फानन उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें