फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पैर फिसलने से खाई में गिरा युवक, मौत

Wed, 20 Mar 2024 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर बोहराकून के पास सड़क किनारे स्थित मंगलवार की शाम 7:30 बजे लघुशंका करते समय एक युवक की पैर फिसलने से खाई में गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम पंकज बाला (30) पुत्र परिमल बाला निवासी दिनेशपुर, रुद्रपुर के दोस्त पंकज विश्वास ने 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खाई में गिरे युवक की खोजबीन की। जांच के दौरान पंकज बाला मृत अवस्था में खाई में पड़ा था। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव भीमताल सीएचसी में रखवा दिया गया है। बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पंकज बाला हल्द्वानी में पीओपी का काम करता था और वह शादीशुदा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें