फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नन्हें क्रिकेटरों ने पूर्व क्रिकेटर अजीत और पुष्पकुमारा से लिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से आयोजित स्व. सैय्यद मोहम्मद हसनैन स्मृति अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बृहस्पतिवार को मल्लीताल खेल मैदान में सनवाल वॉरियर्स और सैनिक फुटबॉलर के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनवाल वॉरियर्स ने निर्धारित 10 ओवरों में 50 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैनिक फुटबॉलर 47 रन बना सकी। वहीं, मैच के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजीत चंदेला और श्रीलंका के दिग्गज टेस्ट खिलाड़ी मलिंदा पुष्पकुमारा ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें क्रिकेट के टिप्स दिए। अजीत चंदेला ने खिलाड़ियों से कहा कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना और निरंतर अभ्यास है। मलिंदा पुष्पकुमारा ने कहा सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। केवल कड़ी मेहनत और अनुशासन ही आपको अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा सकता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें