फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: योगेश बने बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश रजवार को प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग में सदस्य मनोनीत किया है। योगेश के सदस्य बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की। योगेश ने कहा कि मुख्यमंत्री और भाजपा संगठन के भरोसे पर खरा उतरते हुए लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। बाल अधिकारों की रक्षा के साथ बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वह काम करेंगे। योगेश के सदस्य बनने पर युवा मोर्चा जिला महामंत्री कमल रावत, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, भरत वल्दिया, नवीन पपोला, पंकज कोरंगा, सुमित वर्मा, मनोज गोस्वामी, लोकेश यादव, मुकेश तिवारी, सौरव गोस्वामी आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें