फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीनियर डांस वर्ग में विजेता बने यजदान

Tue, 29 Apr 2025 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रविवार को एनडी तिवारी ऑडिटोरियम रामनगर में पुष्कर सोसायटी (पुष्कर हॉबी क्लासेज) की ओर से राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता हुई। देर रात्रि तक चले सामर्थ्य सीजन-3 सीनियर डांस वर्ग में यजदान अपने शानदार डांस से विनर बने। दूसरे स्थान पर अभय, तीसरा स्थान लूजर ब्वॉय ने प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में प्रथम आरव (बरेली), दूसरा स्थान पार्थ (रामनगर), तीसरा स्थान संध्या (रामपुर) ने प्राप्त किया। डुएट डांस में एनएन यूनीक प्रथम, डायनामाइट गर्ल्स द्वितीय, संस्कृति और युगल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस में एसडीएस ग्रुप प्रथम, हनी डांस क्रू द्वितीय, वाइल्ड फायर क्रू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की निर्णायक इंडियाज बेस्ट डांसर व रेडबुल फेम हिमांशी पॉप थी। संचालन रिम्पी बिष्ट, अजीत ठाकुर व पंकज गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. रेनूशरण थे। पुष्कर सोसायटी की अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर से 145 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रणय श्रीवास्तव, कविता गंगोला, तारा चंद्र घिल्डियाल, अंजलि रावत, एडवोकेट अंकित अग्रवाल, एडवोकेट पूरन पांडे, विक्की योगी, कौस्तुब चंदोला, अंकुर अग्रवाल, तनुज दुर्गापाल व मोनिका सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें