फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कांग्रेस की दिल्ली रैली में रामनगर से शामिल होंगे कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर/गरमपानी। 14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेसी पार्टी की रैली सफल बनाने को लेकर रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में बैठक की। बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में रावत ने कहा कि रैली में रामनगर से 50 कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इस दौरान अनिल अग्रवाल, भुवन शर्मा, देशबंधु रावत, ओमप्रकाश आर्या, ललिता उपाध्याय, ममता आर्या, शतेश्वरी रावत, बीना रावत, रमेश पोखरियाल, घनश्याम गिरी, मनोज गोस्वामी, भुवन पांडे आदि मौजूद रहे। वहीं, बेतालघाट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से भी कार्यकर्ता दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ महारैली में शिरकत करेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी ने कहा कि क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान बिशन सिंह जलाल, भरत आर्य, महेंद्र कुमार, केवलानंद, ठाकुर सिंह, कुलवंत सिंह जलाल, विनोद तिवारी, जीवन लाल, तरुण कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें