फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आईएमपीसीएल के विनिवेश के खिलाफ भड़के मजदूर

Tue, 21 Nov 2023 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
मोहान फैक् में धरमोहान फैक्ट्री में धरने प्रदर्शन में बोलते वक्ताने प्रदर्शन में बोलते वक्ता
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। भारत सरकार का एकमात्र आयुर्वेदिक कारखाना इंडियन मेडिसिन फार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईएमपीसीएल) का विनिवेश निरस्त करने समेत विभिन्न मांगाें को लेकर ठेका मजदूर कल्याण समिति ने आईएमपीसीएल कारखाना गेट पर चार घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। बाद में प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भेजा। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह दस बजे से कारखाना के गेट पर आयोजित सभा में किशन शर्मा ने आईएमपीसीएल श्रमिकों की बकाया 1.12 करोड़ की पीएफ राशि व अन्य देय राशियों का भुगतान और ठेका श्रमिकों को नियमित रोजगार देने की मांग उठाई।
अन्य वक्ताओं ने कहा कि तीन जिलों अल्मोड़ा, पौड़ी और नैनीताल की सीमा पर स्थापित इस आयुर्वेदिक कारखाने में काम करने के लिए मजदूर सुदूर तड़म गांव से पैदल और चुकम जैसे गांव से नदी पार कर काम करने के लिए आते हैं। पिछले 40 वर्ष से इस कारखाने में श्रमिकों, कर्मचारियों के साथ ही सैकड़ों लोग जुड़े हैं। वक्ताओं ने कहा कि आज पहाड़ से पलायन ज्यादा बढ़ चुका है।
विज्ञापन

वहीं आगामी आठ दिसंबर को कारखाना गेट पर मजदूर किसान पंचायत करने की घोषणा की। कारखाना के एचआर पनीराम आर्य ने श्रमिकों को आश्वासन दिया कि उनके पीएफ के बकाया 1.12 करोड रुपये के भुगतान के लिए प्रबंधन हर संभव मदद करेगा।
इस दौरान प्रभात ध्यानी, मनमोहन अग्रवाल, तुलसी छिम्बाल, रेवती राम, ललिता रावत, विद्यावती आर्य, नारायण रावत, अमित रावत, रोहित रुहेला, ललित उप्रेती, ललिता रावत, गीता जोशी, मनीष कुमार, संतोष शर्मा, शेखर, मुनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें