फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सेंचुरी पेपर मिल में श्रमिक की ड्यूटी के दौरान मौत

Thu, 21 May 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। बिंदुखत्ता निवासी श्रमिक की सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम है। जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के तिवारी नगर प्रथम निवासी मोहन राम (34) सेंचुरी पेपर मिल में संविदा श्रमिक के रूप में कार्यरत थे। मंगलवार को वह जनरल पाली में ड्यूटी पर गए थे। शाम करीब 4 बजे वह मिल परिसर के अंदर बेहोश होकर पास में मौजूद नाले में जा गिरे। आसपास मौजूद मजदूरों ने उन्हें तुरंत बाहर निकालकर मिल की डिस्पेंसरी में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर किया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहन राम मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा ने बताया कि मोहन राम मेसर्स एसएम इंटरप्राइजेज के माध्यम से संविदा श्रमिक के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि श्रमिक संगठनों, प्रबंधन और मृतक के परिजनों के बीच वार्ता के बाद वर्ष 2024 के पंजीकृत समझौते के आधार पर मृतक की पत्नी भावना देवी को आर्थिक सहायता के रूप में 9 लाख रुपये देने का निर्णय लिया गया है। परिवार के एक पात्र सदस्य को मिल में स्थायी नौकरी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें