फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गन्ना सेंटर से मोटाहल्दू सड़क को बचाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग ने गन्ना सेंटर से मोटाहल्दू तक की सड़क को बचाने का काम शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को जेसीबी लगाकर दीवार बनाने के लिए बुनियाद खोदी गई। उधर रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क सीवर लाइन के चैंबर के कारण धंस गई। जल संस्थान देर शाम तक सीवर लाइन के चैंबर को बचाने में जुटा रहा।
विज्ञापन


वन विभाग की ओर से सड़क से सटाकर खाई खोदे जाने के चलते बारिश में सड़क का कटान शुरू हो गया था। कई जगह सड़क की पटरी बह गई और कई जगह पर धंस गई। बृहस्पतिवार को लोनिवि ने इस सड़क को बचाने के लिए काम शुरू कराया। लोनिवि के एई ललित तिवारी ने बताया कि पुलिया की सफाई कराई जा रही है। जहां सड़क को खतरा है वहां दीवार बनाई जाएगी। उधर बनभूलपुरा के पास सीवर होल जमीन के अंदर लीक हो गया था। इस कारण सड़क पर बड़ा गड्ढ़ा हो गया था। बृहस्पतिवार को जल संस्थान इसकी मरम्मत में जुटा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें