फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सिपाहीधारा पहाड़ी को कवर करने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कृष्णापुर सिपाहीधारा की पहाड़ी को लोहे के जाल से कवर करने का काम शुरू हो गया है। अगले हफ्ते तक यह काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद सिंचाई विभाग पहाड़ी को ऊपर से तोड़ने के लिए काम शुरू करेगा।कृष्णापुर में सिपाहीधारा की पहाड़ी में कुछ समय पहले दरारें दिखना शुरू हो गई थीं। इसके अलावा पहाड़ी से पत्थर टूटकर गिर रहे थे। पहाड़ी के नीचे ग्रामीणों के आवागमन के लिए मार्ग भी है। इस कारण ग्रामीणों को खतरा भी हो गया था। मामला सामने आने के बाद प्रशासन की टीम ने निरीक्षण कर सिंचाई विभाग को इसका समाधान करने के निर्देश दिए थे। विभाग की टीम ने सर्वे के बाद इसे तोड़ने के लिए विशेषज्ञ भी बुलाए।तय किया गया कि पहले पहाड़ी को लोहे के जाल से कवर किया जाएगा। इसके बाद ऊपर से केमिकल डालकर पहाड़ी को तोड़ा जाएगा।अधिशासी अभियंता बृजेन्द्र कुमार ने बताया कि पहाड़ी को लोहे के जाल से कवर किया जा रहा है। जल्द ही इसका काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद ऊपर से पहाड़ी तोड़ी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें