रामनगर। नगर में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 50 लाख की लागत से लाइट एंड साउंड सिस्टम का निर्माण होना है। ईको टूरिज्म विभाग ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि कोसी रेंज स्थित नगर वन में लाइट एंड साउंड सिस्टम लगाने के लिए दो माह पूर्व स्थलीय निरीक्षण किया गया था। लाइट एंड साउंड सिस्टम में बाघ समेत अन्य वन्यजीवों की आकर्षक तस्वीरों के साथ हूबहू आवाज भी सुनाई देगी। ईको कॉरपोरेशन के एमडी पीके पात्रों ने बताया कि मानसून सीजन के चलते निर्माण कार्य लटक गया है। सीजन खत्म होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद