फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कसियालेक-धारी मोटर मार्ग पर शुरू हुआ काम

विज्ञापन
विज्ञापन
धानाचूली (नैनीताल)। कसियालेक-धारी मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति पर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सड़क का कार्य शुरू हो गया है। कसियालेक-धारी मोटर मार्ग का उद्घाटन पहले मुख्यमंत्री फिर कैबिनेट मंत्री ने किया था लेकिन इसके बाद भी सड़क नहीं बनी थी। इस पर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद लोनिवि की ओर से सड़क किनारे नाली बनाने का काम किया जा रहा है। हालांकि निर्माण कार्य के साथ नई समस्या भी सामने आ गई है। नाली बनाने के दौरान निकाला जा रहा मलबा मौके पर डाला जा रहा है। इससे मार्ग और संकरा हो गया है। इसके कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि सड़क का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही मलबा भी हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें