फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव को अपना घर समझकर कार्य करें : सीएम

Sun, 06 Aug 2023 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
रामनगर में आयोजित जिला पंचायत सदस्य कार्यक्रम को वर्चुअल संबा​धित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के एक रिजॉर्ट में भाजपा का जिला पंचायत सदस्य अभ्यास वर्ग कार्यक्रम शुरू हुआ। बारिश के चलते कार्यक्रम में नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री ने वर्चुअल जिला पंचायत सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने गांवों को अपना घर समझकर कार्य करने का आह्वान किया ताकि गांव के विकास को पंख लग सकें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित उत्तराखंड का सपना हम सभी का सामूहिक लक्ष्य है, इसे सामूहिक प्रयासों से प्राप्त किया जा सकता है। श्रेष्ठ राज्य बनाने के विकल्परहित संकल्प की पूर्ति के लिए अपने-अपने दायित्वों को निभाएं। अभ्यास वर्ग के बाद सभी निश्चित रूप से नई ऊर्जा, उमंग के साथ जनसेवा, पंचायत सेवा करेंगे। कहा कि मेरा मानना है कि ग्राम पंचायतों को जो भी बजट आवंटित होता है उससे किए जाने वाले कार्यों में पारदर्शिता होनी चाहिए।

30 हजार से ज्यादा नए पंचायत भवन बनाए
रामनगर (नैनीताल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने गांवाें की स्थिति को बदल दिया। हमने जनधन योजना चलाई है और देशभर में गांवों में 40 करोड़ खाते खुलवाए हैं। योजनाओं को लाभ डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में जा रहा है। गांव के विकास के लिए सरकार ने अपनी तिजोरी खोल दी है। 2014 से पहले वित्त आयोग का अनुदान 70 हजार करोड़ से कम था। 2014 के बाद यह अनुदान दो लाख कराेड़ से ज्यादा हो गया है। 2014 से पहले दस साल में केंद्र सरकार की मदद से छह हजार पंचायत भवन बनाए गए। 2014 के बाद इन नौ सालों में 30 हजार से ज्यादा नए पंचायत भवन बनाए गए है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य सरकार की रीढ़ : नैनवाल
प्रदेश अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
रामनगर (नैनीताल)। भाजपा के जिला पंचायत सदस्य अभ्यास वर्ग का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट और विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया। अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुए संयोजक सुरेश भट्ट ने कहा कि अभ्यास वर्ग की सार्थकता इस बात पर निर्भर है कि आप अभ्यास वर्ग के अनुभवों का लाभ अपने कार्यक्षेत्र को कैसे देते हैं।
अभ्यास वर्ग के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने की। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य सरकार की रीढ़ हैं, उनके बिना हम योजनाओं को धरातल पर नहीं उतार सकते हैं। अभ्यास वर्ग का संचालन सह संयोजक कुंदन परिहार ने किया। इस मौके पर व्यवस्था प्रमुख वर्ग रंजन बरगली, नवीन भट्ट, मंच व्यवस्था प्रमुख विनीत अग्रवाल, सह व्यवस्था प्रमुख वीरेंद्र रावत, मदन जोशी, मीडिया प्रमुख भुवन भट्ट, नरेंद्र शर्मा, जगमोहन बिष्ट, राजेंद्र मित्तल, राजेंद्र सैनी, पूरन नैनवाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें