नैनीताल। लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ने लोनिवि प्रांतीय खंड कार्यालय में पारस्परिक स्थानांतरण की मांग के लिए कार्य बहिष्कार किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमेश सनवाल ने बताया कि पूर्व में प्रमुख अभियंता स्तर से ही पारस्परिक स्थानांतरण होते आए हैं लेकिन शासन स्तर से करने के चलते पारस्परिक स्थानांतरण को लटकाया जा रहा है। एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि वर्तमान में शांतिपूर्ण ढंग से कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश आर्या, पूरन बिष्ट, किशन सिंह, सुनील कोहली, अंकिता नयाल, घनश्याम सत्यवली, जीवन पांडे, गोपाल दत्त, गोकुल कुमार आदि मौजूद रहे।