हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीएसएनएल ने वर्क टू होम सेवा शुरू की है। इसके तहत लैंडलाइन यूजर्स को प्रतिदिन 10 एमबीपीएस के साथ पांच जीबी डाटा मुफ्त दिया जाएगा। यह प्लान एक माह के लिए दिया जाएगा। बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक रोहित शर्मा ने बताया कि सरकार की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोग घर पर रहकर ही काम करें, जिससे हम संक्रमण से लड़ सकें। घर से काम करने के लिये लोगों को अधिक डाटा की जरूरत होगी। इसके लिए बीएसएनएल की ओर से यह स्कीम निकाली है।