हल्द्वानी। स्वामी राम कैंसर चिकित्सालय हल्द्वानी के समीप बारिश से गड्ढा बन गया। पानी की निकासी के लिए सीवर का ढक्कन खोला गया है, जिससे वाहनों के पहियों के खतरा बन गया था। इससे बचाव के संकेत के रूप में ढक्कर में फंसाया लकड़ी का डंडा फंसाया गया है। सुशीला तिवारी से हीरानगर को जाने वाले मार्ग पर पानी के तेज बहाव से सीवर के ढक्कन का डामर टूट गया। इससे वहां करीब एक फुट से अधिक गहरा गड्ढा हो गया। वाहनों के लगातार दबाव से ढक्कन अपनी जगह से खिसक गया। इससे कई दुपहिया वाहनों का संतुलन बिगड़ गया। नगर के अधिकारी एक सप्ताह से मार्ग के गड्ढों को भरने का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन धरातल स्थल पर कोई काम नहीं हो पा रहा।