नैनीताल। ऑल इंडिया वीमेन्स कांन्फ्रेंस की बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। मल्लीताल रजा क्लब के समीप संस्था कार्यालय में हुई बैठक में अध्यक्ष मुन्नी तिवारी ने कहा कि संस्था की हल्द्वानी शाखा की ओर से महिला जेल में कैदी महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 45 महिलाएं इसमें प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्हें छह माह का कोर्स कराया जाएगा। शाखा की ओर से नैनीताल में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम किए जाएंगे। बैठक में विधायक निधि से मिलने वाले दो लाख रुपये तथा सांसद निधि से मिलने वाले ढाई लाख रुपये से होने वाले संस्था कार्यालय के जीर्णोद्धार पर भी चर्चा की गई। बैठक में मीनू बुधलाकोटी, तारा बोरा, नंदिनी, आफरीन आदि रहे।