फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पूजा थाल से लेकर प्रसाद तक तैयार करेंगी महिलाएं

Thu, 14 May 2026 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के बाजारों में पूजा थाल से लेकर प्रसाद सामग्री उपलब्ध कराकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
विज्ञापन

नगर निगम के सहयोग से इन दिनों स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं 10 महिलाओं को पूजन सामग्री तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। मेयर ने बताया कि पूर्व में त्योहारों के मौके पर पूजन सामग्री की शुद्धता पर सवाल उठे थे। ऐसी कई बातों को ध्यान में रखकर शुद्धता से प्रसाद की सामग्री तैयार कर महिलाओं को रोजगार से जाेड़ने का प्रयास किया गया है। सिटी मिशन मैनेजर डॉ.आईपी पंत ने बताया कि हिमालय अभियान समिति की ओर से संचालित प्रशिक्षण का समापन बृहस्पतिवार को होगा। इसके बाद महिलाओं को सामग्री तैयार करने के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें