फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हर्बल चाय से महिलाएं बढ़ाएंगी आय

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। रामगढ़ क्षेत्र में महिला समूहों को हर्बल चाय उत्पादन से जोड़ा जा रहा है। रीप परियोजना के तहत नथुवाखान में महिलाओं की ओर से हर्बल चाय का उत्पादन किया जा रहा है। इसके लिए चाय यूनिट भी लगाई गई है। महिला समूहों से जुड़ी महिलाएं रोजमेरी, कैमोमाइल टी, तुलसी चाय, लेमनग्रास चाय समेत अन्य हर्बल चाय का उत्पादन कर रही हैं। महिलाओं की ओर से तैयार चाय को बाजार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार मिल रहा है। एपीडी चंदा फर्त्याल ने बताया कि महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए हर्बल चाय का उत्पादन कराया जा रहा है। महिलाएं हर्बल चाय से आय अर्जित कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें