फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कीवी उत्पादन से महिलाएं बढ़ाएंगी आजीविका

Sun, 21 Dec 2025 02:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। महिला समूहों को कीवी उत्पादन के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उद्यान विभाग की ओर से 70 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। इसके लिए समूह से जुड़ी महिला को उद्यान विभाग में आवेदन करना होगा। एक एकड़ भूमि में 12 लाख की लागत में 8.40 लाख की सब्सिडी और 3.60 लाख महिला किसानों को स्वयं देना होगा। एक एकड़ में करीब 167 कीवी के पौधे लगाए जा सकते हैं। लाभार्थियों को कीवी के पौधे पंजीकृत नर्सरी या फार्म से ही खरीदने होंगे। बगीचे में पौधे, पोल, ड्रिप सिंचाई, घेरबाड़ और अन्य निर्माण कार्य के बिल उद्यान विभाग में जमा करने होंगे। बिलों के अनुसार ही लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ मिलेगा। जिला उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा ने बताया कि आजीविका बढ़ाने के लिए महिलाओं को कीवी उत्पादन से जोड़ा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें