फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पहाड़ी मसाले तैयार कर महिलाएं करेंगी स्वरोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक की महिला समूहों को मसाला उत्पादन के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। इसके लिए एनआरएलएम की ओर से बेतालघाट में महिलाएं पहाड़ी मसाले तैयार कर अपनी आजीविका बढ़ाएंगी। बेतालघाट क्षेत्र में हल्दी, धनिया और मिर्च का उत्पादन किया जाएगा। इसके लिए महिला समूहों को जोड़ा जाएगा। एपीडी चंदा फर्त्याल ने बताया कि मसाले तैयार करके महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ के मसालों की मांग शहरों तक रहती है। एपीडी ने कहा कि महिलाएं हल्दी, धनिया और मिर्च के साथ अन्य मसाले तैयार करेंगी। इससे महिलाओं की आजीविका में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें