फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ महिलाओं ने निकाला मशाल जुलूस

Mon, 06 May 2024 04:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी/नैनीताल। महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मधु सांगुड़ी के नेतृत्व में रविवार को कालाढूंगी चौराहे तक मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने प्रज्ज्वल रेवन्ना की गिरफ्तारी की मांग की। मधु सांगुड़ी ने कहा कि ऐसे दरिंदे को फांसी की सजा होनी चाहिए। इस दौरान राधा आर्या, भागीरथी देवी, मीमांशा आर्या, शशि वर्मा, नीलू नेगी, पुष्पा तिवारी, लता पांडे और मोनिका सती आदि रहीं। वहीं नैनीताल के तल्लीताल स्थित गांधी मूर्ति के समीप महिला कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि घटना के एक सप्ताह से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने कहा कि सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा। इस मौके पर डॉ. भावना भट्ट, डॉ. सरस्वती खेतवाल, आशा भट्ट, सावित्री सनवाल, धनी दुम्का, कमला फर्त्याल और गीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें