पहाड़पानी (नैनीताल)। धारी ब्लॉक क्षेत्र के दीनी मल्ली और चोरलेख में तेंदुए की दहशत को देखते हुए वन विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। रेंजर विजय भट्ट ने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी तरह की भ्रामक खबरों को वायरल न करें। भट्ट ने लोगों से कहा कि अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें और रात में घरों के आसपास लाइट जलाएं। उन्होंने महिलाओं से चारा लेने जंगल में झुंड बनाकर जाने की अपील की। दक्षिणी गौला के रेंजर एचके टम्टा ने बताया कि क्षेत्र में गश्त की जा रही है। बडौन क्षेत्र के रेंजर नितिन पंत ने ग्रामीणों से तेंदुए की गतिविधि दिखने पर विभाग को सूचित करने को कहा। महतोलिया गांव के प्रधान पवन महतोलिया के नेतृत्व में समूह की महिलाओं के सहयोग से ग्रामीण मार्गों पर झाड़ियों का कटान किया गया। संवाद