फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जलभराव को लेकर महिलाओं ने किया विरोध

Sun, 06 Aug 2023 10:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामनगर। काशीपुर के प्रतापपुर चांदपुर की एक काॅलोनी में जलभराव, नाली और सड़क बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने रामनगर में कॉलोनाइजर के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने काॅलोनी के कॉलोनाइजर से समस्या का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन


महिला सशक्ति, संग्रह विकास समिति की महिलाएं रामनगर में आस्थान कॉलोनाइजर के कार्यालय पर पहुंचीं। महिलाओं ने बताया कि काशीपुर के प्रतापपुर चांदपुर में गोशाला रोड पर न्यू सैनिक काॅलोनी आस्थान कॉलोनाइजर की ओर से 2009 में काटी गई थी। समिति की अध्यक्ष मंजू नेगी ने बताया कि पिछले दस साल से काॅलोनी में लगातार आबादी बढ़ रही है जिस समय कॉलोनी काटी गई थी, उस समय ना तो सड़क बनाई और ना ही नाली का निर्माण किया गया था। बरसात के दिनों में जलभराव हो जाता है, बारिश का पानी घरों में घुस जाता है। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में लक्ष्मी देवी, जागेश्वरी नेगी, आशी, सावित्री देवी, सुनीता देवी, शोभा, कमला देवी, बबीता सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रही। इधर, कॉलोनाइजर राजीव लखानी ने समस्या का शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें