भीमताल (नैनीताल)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की महिला समूहों को लघु उद्योगों के जरिये स्वरोजगार से जोड़ने के लिए दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत सहकारिता विभाग की ओर से बिना ब्याज के पांच लाख तक ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। एनआरएलएम विभाग से भी महिला समूहों को उद्योग खोलने के लिए बैंक से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। बैंक से जारी ऋण पर महिला समूहों को सात प्रतिशत ब्याज पर सब्सिडी दी जा रही है। इसके तहत महिलाएं मसाला यूनिट, जैम, जूस आचार यूनिट, मशरूम यूनिट, डेरी और अन्य लघु उद्योग लगाकर अपनी आजीविका चला रही हैं। एपीडी चंद्रा फर्त्याल ने बताया कि महिला समूहों को सहकारिता विभाग से बिना ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।