फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उद्यमी महिलाओं ने सीखे कपड़े डिजाइन करने के हुनर

Mon, 22 Jun 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के माता जिया रानी महिला अध्ययन केंद्र में एक दिवसीय इको प्रिंटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। केंद्र निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में खुर्पाताल, घुघूखान, रामनगर की उद्यमी महिलाओं और गार्गी स्वयं सहायता समूह की प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिये इको-प्रिंटिंग की बुनियादी जानकारी दी गई। इसके बाद व्यावहारिक अभ्यास के दौरान सूती स्टॉल पर मिरर प्रिंटिंग और घोस्ट प्रिंटिंग का लाइव प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में हिमालयी वनस्पतियों और मंदिरों व बगीचों के सूखे फूलों से कपड़े डिजाइन करने के तरीके बताए गए। डॉ. किरन तिवारी ने कहा कि भविष्य में स्नातक और जनरल इलेक्टिव (जीआई) पाठ्यक्रमों के जरिये विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर प्रेमा त्रिपाठी, अवनी, दिप्ती पटवाल, ममता, रोहनी सूरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें