फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ में महिला सशक्तीकरण शिविर

विज्ञापन
गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड़ में नारी सशक्तिकरण शिविर में प्रशिक्षक प्राप्त करती महिलाएं - फोटो : HALDUCHOD
विज्ञापन
हल्दूचौड़/लालकुआं। गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड़ में शनिवार को हरेला पर्व से पांच दिनी नारी सशक्तीकरण शिविर शुरू हो गया है। शिविर 20 जुलाई तक चलेगा। शांतिकुंज हरिद्वार से आईं प्रशिक्षका रेखा गोस्वामी और दीप्ति यादव की ओर से कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से यहां शक्तिपीठ पहुंचीं 60 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ हल्दुचौर के प्रभारी पंडित बसंत पांडे ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं कुमाऊं के विभिन्न अंचलों में गायत्री परिवार की नीतियों और संस्कारों का प्रचार-प्रसार करेंगी। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं में काशीपुर की सर्वेश रस्तोगी, अंजू नेगी, मंजू जोशी, रुद्रपुर की श्रद्धा रानी छाबड़ा, बनबसा की राजबाला मितल, मीना जोशी, नगला पंतनगर से चंपा तिवारी, हल्दूचौड़ से राधिका जोशी, हेमलता दुम्का, दीपा टंगड़िया, शांति कांडपाल, हल्द्वानी से भगवती जोशी, उमा जोशी, चंद्रकला रौतेला, अल्मोड़ा से निर्मला अधिकारी समेत 60 महिलाएं हैं।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को प्रतिदिन सुबह छह बजे से यज्ञ का प्रशिक्षण दिया जाता है। 9:30 बजे से अलग-अलग विषयों पर व्याख्यान दिए जाते हैं। दोपहर दो बजे से गीत संगीत की कक्षा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें