रामनगर से महिला जिप्सी चालकों की बस को हरी झंडी दिखाते विधायक दीवान सिंह बिष्ट, सीटीआर निदेशक राह
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र में महिलाएं जिप्सी चलाती हुई दिखेंगी औैर जंगल सफारी कराएंगी। प्रशिक्षण के लिए चुनी गईं 25 महिलाएं सोमवार को देहरादून रवाना हुईं। विधायक दीवान सिंह बिष्ट, सीटीआर निदेशक राहुल ने उन्हें रवाना किया। पार्क में महिला जिप्सी चालकों की तैनाती की घोषणा पूर्व सीएम टीएसआर के समय में हुई थी। सीटीआर के निदेशक राहुल ने बताया कि 50 महिला जिप्सी चालकों की तैनाती की जानी है। प्रथम चरण में देहरादून परिवहन विभाग के 21 दिनी प्रशिक्षण के लिए 25 महिलाओं को रवाना किया गया है। वहां पर विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी, उपनिदेशक कल्याणी, पार्क वार्डन आरके तिवारी, रेंजर राजेंद्र सिंह चकरायत, ललित आर्य, जिपं. सदस्य नरेंद्र चौहान, आशीष ठाकुर, अरुण कुमार आदि थे।