लालकुआं। नैनीताल दुग्ध संघ की डायमंड जुबली समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को संघ कार्यालय में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में महिला डेयरी कर्मियों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए दीपावली पर्व पर एरियर भुगतान का फैसला लिया गया। संघ के प्रशासनिक भवन और मीटिंग हॉल के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में संचालक मंडल सदस्य गोविंद मेहता, कृष्ण कुमार शर्मा, आनंद सिंह नेगी, किशन सिंह बिष्ट, महाप्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी मौजूद रहे। सं