भवाली (नैनीताल)। रानीखेत से हल्द्वानी की तरफ आ रही एक कार बुधवार की सुबह 11 बजे कैंची धाम के पास अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में जा गिरी। डायल 112 की सूचना पर चौकी प्रभारी विजय कुमार और सीपीयू कार में घायल रानीखेत निवासी कंचन को रेस्क्यू कर सड़क पर लाए। महिला को कैंची धाम के तहसीलदार भुवन भंडारी के वाहन से भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।