फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हड़बड़ाहट में चलती ट्रेन से उतर गई महिला, जीआरपी जवान की सतर्कता से बच पाई जिंदगी

Fri, 15 Sep 2023 12:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

हड़बड़ाहट में एक महिला ने चलती ट्रेन से उतरने के कोशिश की, लेकिन ट्रेन के दरवाजे के पास वह लटक गईं। महिला को ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच लटका देख जीआरपी जवानों ने ट्रेन की ओर दौड़ लगाई।
विज्ञापन
महिला को बचाया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर एक महिला की जिंदगी अपनी सतर्कता से जीआरपी के हेड कांस्टेबल ने बचा ली। कुछ पल की भी देर होती तो महिला के साथ अनहोनी हो सकती थी। दमुवाढूंगा के शिवपुरी निवासी आनंदी देवी (40) काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर पति मोहन राम के साथ भांजे और उसके परिवार को काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस में बैठाने पहुंचीं।
विज्ञापन


वह ट्रेन में सीट तक बैठाने पहुंच गईं। ट्रेन अपने नियत समय 11:15 पर हल्द्वानी के लिए चल दी। हड़बड़ाहट में आनंदी ने चलती ट्रेन से उतरने के कोशिश की, लेकिन ट्रेन के दरवाजे के पास वह लटक गईं। महिला को ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच लटका देख जीआरपी जवानों ने ट्रेन की ओर दौड़ लगाई।

जीआरपी की मुस्तैदी से अनहोनी टल गई
हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच लटकी महिला का हाथ पकड़कर प्लेटफार्म पर खींचने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। इस बीच ट्रेन ने गति बढ़ाई तो अनिल ने दौड़ लगाई और महिला को प्लेटफार्म पर सुरक्षित खींचने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


इस बीच ट्रेन भी रुकी तो महिला के पति मोहन राम उतरे और पत्नी का हालचाल जाना। उन्होंने जीआरपी के जवान का आभार जताया। काठगोदाम जीआरपी थानाध्यक्ष रमेश सिंह नेगी ने बताया कि जीआरपी की मुस्तैदी से अनहोनी टल गई। महिला पूरी तरह सुरक्षित है।

ये भी पढ़ें...Badrinath: मंदिर के सिंहद्वार में नई दरार नहीं, बीकेटीसी ने कहा- ASI वर्षों पुरानी दरारों का कर रहा ट्रीटमेंट

घटना में किसी भी तरह की अनहोनी हो सकती थी, हेड कांस्टेबल ने सराहनीय काम किया है। उन्हें सम्मानित किया जाएगा। -अजय गणपति कुंभार, एसपी रेलवे, उत्तराखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें