फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लोगों की सहभागिता से दूर करेंगे टीबी की बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में शुक्रवार को चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने ग्राम प्रधानों, आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में कहा कि टीबी की बीमारी को जागरूकता से दूर किया जा सकता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ग्राम प्रधानों के साथ टीबी की बीमारी को खत्म करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा। अगर किसी व्यक्ति को लंबे समय तक खांसी, बुखार, रात में पसीना, वजन घटना और भूख न लगने की समस्या हो तो वह डॉक्टरों से संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान प्रधान संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गंगोला, प्रधान मुकेश पलड़िया, जितेंद्र चनौतिया, प्रदीप कुमार, ग्राम प्रधान जया बोहरा, मीनाक्षी टम्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें