फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: यूओयू में एकेडमी खुलने से आईटी में पारंगत हो सकेंगे प्रदेश के शिक्षक, कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विवि में आईटी एकेडमी और एकलव्य पीठ की मांग काफी अर्से से चल रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की सहर्ष स्वीकृति के बाद अब आगे का मार्ग साफ हो गया है।
तीनपानी बाईपास रोड स्थित यूओयू में आईटी एकेडमी खुलने के बाद यहां उत्तराखंड के विभिन्न इंटर कॉलेज, विवि प्रशासन के प्रोफेसर, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी इंटरनेट और कम्प्यूटर क्षेत्र में विभिन्न आयामों में प्रशिक्षण ले सकेंगे। यह एकेडमी परिसर के अंदर ही खुलेगी।
विज्ञापन

वहीं उत्तराखंड मुक्त विवि एकलव्य को अपना आदर्श मानता है। अन्य विवि में यह पीठ बनी हुई है जबकि हल्द्वानी स्थित विवि में इसकी मांग की जा रही थी। एकलव्य पीठ को एक तरह से शोध संस्थान कहा जा सकता है, जहां एकलव्य से संबंधित शोध होंगे। पीठ के लिए सरकार अलग से नियुक्ति भी करेगा। यह शोधार्थियों के शोध के लिए एक नया क्षेत्र भी होगा।
विज्ञापन

विवि के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने बताया कि आईटी एकेडमी खोलने की मांग के बाद पिछले साल मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इसके लिए पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की थी, लेकिन उसका शासनादेश जारी नहीं हुआ था। वहीं एकलव्य पीठ के लिए भी मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें