रामनगर। नाबार्ड के सहयोग से यहां एंब्रॉयडरी एप्लिक वर्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खताड़ी में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की लगभग 90 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को प्रशिक्षण के दौरान मुख्य अतिथि विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि महिलाओं को उत्पाद तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वे भविष्य में अपने हुनर के माध्यम से आय अर्जित कर सकें। कहा कि नाबार्ड की ओर संचालित ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।