फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ग्रीन माउंट भीमताल में रही विंटर कार्निवल की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्रीन माउंट ग्लोबल स्कूल भीमताल में विंटर कार्निवल-2025 का धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भीमताल ब्लॉक प्रमुख डाॅ. हरीश सिंह बिष्ट और जनरल मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक प्रेम प्रकाश सिंह बिष्ट ने किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, मूक अभिनय नृत्य (माइम एक्ट), नन्हें बच्चों की नृत्य प्रस्तुति गुजराती नृत्य टिप्पानी, कत्थक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. यशोधरा बिष्ट ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के चेयरमैन वीबी नैनवाल, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी के प्रधानाचार्य जेपी सिंह, शिवराज सिंह नैनवाल, मनीष नैनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें