नैनीताल। आर्या सिस्टर्स की ओर से दिसंबर से शुरू हुए विंटर कैंप का रविवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि डॉ. यशोदा कार्की, भूमिका पंत व यशराज रहे। इस दौरान बच्चों की ओर से स्वागत गीत और कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर पूजा आर्या, मोनिका आर्या, दीया आर्या, हरकी देवी, अवतारी राम आदि मौजूद रहे।