फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य संस्कृति में और सुधार का करेंगे प्रयास: डॉ. जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी सोमवार को कार्यभार संभाल सकते हैं। उनका कहना है कि कार्य संस्कृति में और सुधार का प्रयास किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के अकादमिक कार्य के क्षेत्र में भी सुधार की कोशिश की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड के समय अस्पताल के कर्मियों ने बेहतर काम किया है, इसे और बेहतर करने की कोशिश रहेगी। शासन ने राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा का तबादला अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज कर दिया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी की जिम्मेदारी डॉ. अरुण जोशी को सौंपी गई है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें