फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कार्यालय समय के बाद नहीं करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्थायी स्टाफ की भर्ती की मांग नहीं होने से नाराज पीएनबी समेत कई बैंकों में शनिवार को कर्मचारियों ने बैज धारण कर विरोध जताया। उत्तरांचल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारियों ने दो अक्तूबर से नियमित कार्यालय समय के बाद नहीं बैठने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को ब्रांच आफिस कैंट, करायल चतुर सिंह, रेलवे बाजार, हल्द्वानी, मेडिकल कालेज ब्रांच, मुखानी, ओखलकांडा, कोटाबाग, कुसुमखेड़ा, देवला मल्ला समेत कई शाखाओं में कर्मचारियों ने बैज लगाकर विरोध जताया। एसोसिएशन सचिव योगेश पंत ने बताया कि कई बैंक शाखाओं, कार्यालयों में पर्याप्त कर्मचारियों के अभाव में बैंक कर्मियों को नियमित कार्यालय समय से अधिक काम करना पड़ रहा है। बैंक प्रबंधन, पर्याप्त कर्मचारियों की भर्ती के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है। इस कारण बैंक कर्मियों पर काम का भारी बोझ है। बताया कि इस मुद्दे पर हाल में गुवाहाटी सेंट्रल कमेटी मीटिंग में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई थी। जिसमें बैंक प्रबंधन पर पर्याप्त भर्तियों की मांग को लेकर दबाव डालने के लिए हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। यह भी तय हुआ कि एक अक्तूबर से कर्मचारी सुबह पौने दस बजे से शाम पौने पांच बजे तक ही सेवा देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें